19 अक्टूबर का इतिहास |

19 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1900: जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक के नियम’ का प्रतिपादित किया जिसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता था |
  • => 1924: अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया |
  • => 1950: मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ चैरिटी की स्थापना की |
  • => 1970: भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ था |
  • => 1987: न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था |
  • => 2003: पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया जो की संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम था |
  • => 2005: ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू हुए थी |
  • => 2009: ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश में हिंद महासागर में स्थित मालदीव में पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक हुई थी |
  • 19 अक्टूबर को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1920: 1948 से 1956 तक टीम के सदस्य रहे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म हुआ था |
  • => 1922: अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म हुआ था |
  • => 1910: खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ था |
  • => 1929: गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म हुआ था |
  • => 1961: अजय सिंह के नाम से प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता सनी देओल का जन्म हुआ था |
  • 19 अक्टूबर को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन हुआ था |
  • 19 अक्टूबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |


  • => मदर टेरेसा डे (अल्बानिया) |