6 जून का इतिहास |

6 जून की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1660: डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ।
  • => 1674: शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
  • => 1752: भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
  • => 1808: नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।
  • => 1831: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ।
  • => 1916: अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
  • => 1918: सन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली।
  • => 1919: फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • => 1919: प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ।
  • => 1944: ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी वायु सेना ने जापान के दक्षिणी नगर फ़ोकोला पर बम्बारी करके जापान के विरुद्ध अपना हवाई आक्रमण आरंभ किया।
  • => 1966: अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
  • => 1967: इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
  • => 1975: दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
  • => 1981: बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
  • => 1995: पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
  • => 1997: बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • => 1999: भारती की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम जीता।
  • => 2002: इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
  • => 2002: ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वम्मति से पारित किया।
  • => 2005: ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
  • => 2007: दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
  • => 2008: कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
  • => 2008: अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
  • 6 जून को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1733: ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड नामक नगर में जन्म हुआ।
  • => 1829: एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी ह्यूम, ए. ओ. का जन्म हुआ।
  • => 1881: हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ।
  • => 1884: प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म हुआ।
  • => 1889: मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म ईसवी को हुआ।
  • => 1891: ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ।
  • => 1901: इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म हुआ।
  • => 1919: हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ।
  • => 1929: अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) हुआ था।
  • => 1936: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म हुआ।
  • => 1939: भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ।
  • => 1955: हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ।
  • => 1956: स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म हुआ।
  • => 1968: दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ।
  • => 1977: बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ।
  • 6 जून को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ।
  • => कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन हुआ।
  • => दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन हुआ।
  • => ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन हुआ।
  • => भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ।
  • 6 जून महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |


  • => घल्लूघारा दिवस (पंजाब)
  • => अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस