12 जनवरी का इतिहास |

12 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1863: भारत को ज्ञान प्रकाश से मिलाने वाले स्‍वामी विवेकानंद का जन्‍म हुआ था |
  • => 1948: महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया.वे 1947 में भारत के विभाजन से बहुत दुखी थे |
  • => 1991: अमरीकी संसद ने इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने की मंज़ूरी दे दी थी. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराक़ी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था और ऐसा ना करने पर इराक को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेता
  • => 1976: दुनिया की शायद सबसे जानी मानी जासूसी उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ था. वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं और 85 वर्ष की आयु में ऑक्सफोर्डशर स्थित अपने घर में ही उनकी मौत हुई थी |
  • => 1708: छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया |
  • => 1866: लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ |
  • => 1908: पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया |
  • => 1934: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी. उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया |
  • => 1950: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया |
  • => 1964: भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके, छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है |
  • => 1964: जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की |
  • => 1984: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गयी |
  • => 1990: रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया |
  • => 2001: भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात |
  • => 2003: भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद संसद की अध्यक्ष बनीं |
  • => 2004: दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, “आरएमएस क्वीन मैरी 2” ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की |
  • => 2005: टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया |
  • => 2006: भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए |
  • => 2007: आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ को बाफ़्टा के लिए नामांकित किया गया |
  • => 2009: प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने |
  • => 2009: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा |
  • => 2010: हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए. इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया |
  • 12 जनवरी को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1598: राजमाता जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ |
  • => 1863: भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ |
  • => 1869: भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म वाराणसी में हुआ |
  • => 1876: अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुआ |
  • => 1901: ‎भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा उमाशंकर दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में हुआ |
  • => 1917: भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म जबलपूर शहर में हुआ |
  • => 1964: भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म दिल्ली में हुआ |
  • => 1972: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ |
  • 12 जनवरी को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ |
  • => भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ |
  • => दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ |
  • => भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ |
  • => विश्व के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन हुआ |
  • 12 जनवरी महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |