=> 1796: बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया और वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे |
=> 1824: अंग्रेज ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर सेतूर की किला घेर लिया |
=> 1828: एंड्रू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए |
=> 1829: वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रता पर रोक लगाई |
=> 1910: फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियॉन लैंप का पहला बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन किया गया |
=> 1912: तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया |
=> 1959: भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए |
=> 1967: भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच 75 को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया |
=> 1971: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ |
=> 1975: लाओस को गणराज्य घोषित किया गया |
=> 1977: जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया |
=> 1989: रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की |
=> 1994: ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न हुआ |
=> 2000: विसिट फॉक्स मैक्सिको के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए |
=> 2000: आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया |
=> 2001: गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट हो गया |
=> 2002: यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया |
=> 2004: भारत और पाकिस्तान 40 साल के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए |
=> 2008: मुंबई में हुई 26 नवंबर आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपना पद से त्यागपत्र दे दिया |
=> 2012: फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत हो गयी |