22 नवम्बर का इतिहास |

22 नवम्बर की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1920: हकीम अजमल ख़ान जामिया के पहले चांसलर बने |
  • => 1943: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई |
  • => 1950: अमेरिका के रिचमंड हिल्स में हुई रेल दुर्घटना में 79 लोगों की मृत्यु हो गई |
  • => 1967: संयुक्त राष्ट्र ने 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया |
  • => 1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली |
  • => 1971: भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ |
  • => 1975: जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने |
  • => 1989: मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये थे |
  • => 1990: ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की |
  • => 1997: भारत की डायना हेडेन विश्व सुन्दरी बनी |
  • => 1998: बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया |
  • => 2002: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये |
  • => 2006: भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया |
  • => 2006: ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं |
  • => 2008: हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया |
  • 22 नवम्बर को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1899: वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म हुआ |
  • => 1882: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्म हुआ |
  • => 1892: एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का जन्म हुआ |
  • => 1939: समाजवादी पार्टी’ के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ |
  • => 1963: नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ि पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म हुआ |
  • 22 नवम्बर को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन हुआ |
  • => हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन हुआ |
  • => प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन हुआ |
  • 22 नवम्बर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |


  • => राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह) |