5 मई का इतिहास |

5 मई की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1260: कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
  • => 1762: रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • => 1809: मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला बनीं।
  • => 1836: बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई थी।
  • => 1883: सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
  • => 1912: स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी।
  • => 1919: पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई।
  • => 1922: ब्रोंक्स में यांकी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ।
  • => 1936: इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
  • => 1949: भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।
  • => 1961: कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • => 1988: एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।
  • => 2006: संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था।
  • => 2010: राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
  • => 2008: एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
  • => 2017: साउथ एशिया सैटेलाइट इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया।
  • 5 मई को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1479: सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म हुआ।
  • => 1818: प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ।
  • => 1888: महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
  • => 1935: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म हुआ।
  • => 1954: हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ।
  • => 1970: भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म हुआ।
  • 5 मई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हुआ था।
  • => गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन हुआ।
  • => प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन हुआ।
  • => डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन हुआ।
  • => भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन हुआ।
  • 5 मई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |