31 मई का इतिहास |

31 मई की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1727: फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • => 1759: अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • => 1774: भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • => 1867: बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • => 1878: अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
  • => 1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
  • => 1929: पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
  • => 1957: अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया।
  • => 1959: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
  • => 1964: बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
  • => 1966: दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने खुद को आग लगा ली।
  • => 1985: फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • => 1994: दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
  • => 1996: बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
  • => 1999: एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • => 1999: कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • => 2001: पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
  • => 2007: सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
  • => 2008: सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18।5% की बढ़ोत्तरी की।
  • => 2008: औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
  • => 2010: भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।
  • 31 मई को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1577: मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म हुआ।
  • => 1725: भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ।
  • => 1843: मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म हुआ।
  • => 1925: हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का जन्म हुआ।
  • => 1942: आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का जन्म हुआ।
  • 31 मई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ।
  • => समाज सुधारक और लेखक संतराम बी. ए. का निधन हुआ।
  • => लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का निधन हुआ।
  • => भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का निधन हुआ।
  • => प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन हुआ।
  • => अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन हुआ।
  • 31 मई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |


  • => विश्व धूम्रपान निषेध दिवस