14 फरवरी का इतिहास |

14 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये |


  • => 1537: गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।
  • => 1556: पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।
  • => 1628: शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।
  • => 1658: दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।
  • => 1658: दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।
  • => 1663: कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।
  • => 1670: रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।
  • => 1743: हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
  • => 1846: क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।
  • => 1881: भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
  • => 1899: अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
  • => 1893: हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।
  • => 1912: इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।
  • => 1920: शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
  • => 1931: महान् क्रान्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को लाहौर के एक जेल में फाँसी दे दी गयी।
  • => 1943: सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।
  • => 1945: पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
  • => 1958: ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।
  • => 1972: अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
  • => 1978: अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।
  • => 1979: काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
  • => 1988: फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।
  • => 1989: बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।
  • => 1989: उच्चतम न्यायालय ने भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई बंद की।
  • => 1989: ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
  • => 1990: बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
  • => 1992: सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।
  • => 1993: कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
  • => 1999: इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
  • => 2000: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।
  • => 2001: अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।
  • => 2002: उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
  • => 2003: श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।
  • => 2004: जर्मन निदेशक की 'हेड आन' फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
  • => 2005: प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।
  • => 2005: वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुयी।
  • => 2006: न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
  • => 2007: मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।
  • => 2008: नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का 'सरस्वती सम्मान' प्रदान किया गया।
  • => 2008: सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • => 2009: सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
  • 14 फरवरी को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति |

  • => 1483: बाबर - मुग़ल सम्राट (मृत्यु- 1530)
  • => 1875: अलेक्जेन्डर मडीमैन - राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।
  • => 1885: सैयद ज़फ़रुल हसन - प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक (भारतीय/पाकिस्तानी) (मृत्यु- 1949)
  • => 1908: के. हनुमंथैय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • => 1921: दामोदरम संजीवय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • => 1925: मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
  • => 1927: शिव चरण माथुर - राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।
  • => 1933: मधुबाला - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (मृत्यु- 1969)
  • => 1937: दिलीपभाई रमणभाई पारिख - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे।
  • => 1938: कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक
  • => 1952: सुषमा स्वराज - भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।
  • => 1962: सकीना जाफ़री - भारतीय अभिनेत्री
  • 14 फरवरी को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन |


  • => श्यामा चरण शुक्ल - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • => विद्यानिवास मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद।
  • => वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
  • => सर जॉन शोर - सन 1793 से 1798 ई. तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा।
  • 14 फरवरी महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव |


  • => उत्पादकता सप्ताह।
  • => सेंट वैलेंटाइन दिवस